राष्ट्रीय

Weather Update : इन राज्यों में आज भी रहेगी कोल्ड डे की स्थिति, बारिश को लेकर अलर्ट जारी; जानें मौसम का हाल

पश्चिमी हिमालय के पास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति और तेज होने की संभावना है।

यहां घना कोहरा रहने की संभावना

दिल्ली में अभी दो दिन कोहरे की स्थिति रहेगी जबकि 9 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा रह सकता है। 9 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग जगह बारिश होने की संभावना है।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान?

यहां बारिश का अलर्ट जारी

केरल के दक्षिणी भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्व उत्तर भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- UP Elections 2022 : PM मोदी की आज बिजनौर में पहली ‘फिजिकल’ रैली, 3 जिलों के मतदाताओं को करेंगे संबोधित

MP में बनी रहेगी हल्की ठंड

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे तक हल्की ठंड बनी रहेगी। हालांकि, दो दिन बाद तापमान में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- 1436 चित्रों के कोलाज से बनाया लता मंगेशकर का चेहरा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में है दर्ज

संबंधित खबरें...

Back to top button