ग्वालियरमध्य प्रदेश

Shivpuri News : मिल की दीवार ढही, 3 महिला समेत 4 मजदूरों की मौत; मूंगफली के बोरों के वजन से हुआ हादसा

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। करैरा थाना क्षेत्र के मूंगफली मिल की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे सभी मजदूरों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, करैरा-झांसी फोरलेन हाईवे पर ग्राम शिवपुरा के पास दशरथ साहू का मूंगफली का दो मंजिला मिल है। इस मिल में मजदूर मूंगफली के दाना बीनने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मिल की छत की दीवार से लगाकर मूंगफली से भरे बोरे रखे थे। आशंका है कि इनके भार के कारण मिल की दूसरी मंजिल की दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई। इस दौरान यहां काम कर रहे 4 मजदूर दीवार के मलबे के नीचे दब गए। चारों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

पीएम के लिए भेजे शव

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। फिलहाल, चारों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

मलबे में दबने से हुई इनकी मौत

इस हादसे में मरने वालों में अर्चना पत्नी गोवर्धन परिहार निवासी श्योपुरा, रामकुमारी पत्नी मायाराम साहू निवासी श्योपुरा, सोनम केवट पुत्री महेश केवट निवासी चीनौद, संजीव लोधी हिम्मतपुर शामिल हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button