अंतर्राष्ट्रीय

पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में IED ब्लास्ट में 35 नागरिकों की मौत, 37 से ज्यादा घायल

पश्चिम अफ्रीका के बुर्किना फासो में IED ब्लास्ट हो गया। जिसमें 35 नागरिकों की मौत हो गई है। जबकि, 37 से ज्यादा लोग बताए जा रहे हैं। साहेल क्षेत्र के गवर्नर रोडोलफे सार्गो ने बताया कि सोमवार को ये घटना उस समय हुई जब कई नागरिक और व्यापारी सेना की गाड़ियों में बैठकर खरीदारी करने बुर्किना फासो की राजधानी ओगाडोगू जा रहे थे। इनमें से एक गाड़ी पर IED से हमला किया गया। कई और गाड़ियां भी इस हमले की चपेट में आ गईं। मरने वालों में कई छात्र भी शामिल हैं, जो अगले सत्र के लिए किताबें खरीदने निकले थे।

अगस्त में डबल IED ब्लास्ट में 15 जवानों की मौत हुई थी

अगस्त की शुरुआत में इसी इलाके में एक डबल आईईडी ब्लास्ट में 15 जवानों की मौत हो गई थी। जिहादी समूहों ने हाल ही में उत्तर के मुख्य शहरों – डोरी और जिबो की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर इसी तरह के हमले किए हैं।

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन की नई PM लिज ट्रस आज लेंगी शपथ, स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में होगा समारोह

7 साल से बुर्किना फासो में विद्रोह जारी

जानकारी के मुताबिक, बुर्किना फासो में पिछले 7 साल से विद्रोह जारी है। जिसमें 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। जबकि, 19 लाख लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। देश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में जिहादी कट्‌टरपंथी लड़ाके विद्रोह की आग भड़का रहे हैं। इनके तार अलकायदा और ISIS से जुड़े बताए जाते हैं। अगस्त की शुरुआत में डबल IED ब्लास्ट में करीब 15 सैनिकों की जान गई थी।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button