मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में साल के दूसरे दिन एक बड़ा हादसा हो गया है। अलीराजपुर के खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार यात्री बस नदी में गिर गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर हादसे पर दुख जताया। सीएम ने दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का आर्थिक संबल व घायलों को भी उचित सहायता प्रदान करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
छोटा उदयपुर से अलीराजपुर जा रही बस के प्रातः चाँदपुर के मेलखोदरा नदी में गिरने से हुए हादसे में नागरिकों के असमय निधन व घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोकाकुल परिवारों को संबल और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 2, 2022
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का आर्थिक संबल व घायलों को भी उचित सहायता प्रदान करने के प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) January 2, 2022
गृह मंत्री का ट्वीट
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने ट्वीट कर अलीराजपुर के चांदपुर के मेलखोदरा नदी में बस गिरने से हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
अलीराजपुर के चांदपुर के मेलखोदरा नदी में बस गिरने से हुई दुर्घटना का समाचार बेहद दुखद है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 2, 2022
इस वजह से हुआ हादसा?
बस गुजरात के भुज से बड़वानी तरफ जा रही थी, इसी दौरान चांदपुर कस्बे में लखोदरा नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक स्टेयरिंग फेल होने जाने की वजह से हादसे की बात सामने आ रही है।
कितने फिट नीचे गिरी बस
दुर्घटना में 7 बच्चे भी घायल हुए हैं, एक बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर किया गया है। बता दें कि बस पुलिया की रेलिंग तोड़ 15 फिट नीचे नदी में गिरी है। अलीराजपुर एसपी के मुताबिक यह एक स्थानीय बस है, जिसके फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है। साथ ही ड्राइवर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP में नए साल में हादसा: सेल्फी लेते समय बिगड़ा युवक का संतुलन, पहाड़ी से गिरा, हालत गंभीर