
हेमंत नागले, उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भगवान महाकाल की तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शमिल होकर उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा, तो अनुष्का ने कहा की महाकाल मंदिर आकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।
#उज्जैन: क्रिकेटर #विराट_कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस #अनुष्का_शर्मा शनिवार सुबह #महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों सुबह 4:00 बजे की भस्म आरती में शमिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद कपल ने कहा-#Mahakal मंदिर आकर बहुत अच्छा लगा।
@imVkohli @AnushkaSharma pic.twitter.com/dXJLZD74kO— Peoples Samachar (@psamachar1) March 4, 2023
शनिवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक वह नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। जिसके बाद विराट कोहली ने मंदिर में जाकर बाबा महाकाल को अभिषेक भी किया। इस दौरान विराट कोहली धोती पहने हुए दिखाई दिए। वहीं अनुष्का शर्मा पारंपरिक रूप से साड़ी पहने हुए दिखाई दी थी। दोनों ही भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद सीधे इंदौर की ओर निकल गए।
धोती-सोला पहने दिखे विराट
विराट और अनुष्का भक्ति और आध्यात्म के माहौल में रमे हुए नजर आए। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी साथ ही माथे पर चन्दन का बड़ा त्रिपुण लगाकर धोती-सोला पहने हुए थे। वहीं अनुष्का शर्मा भी साड़ी में नजर आईं।
महाकाल की शरण में केएल राहुल-अथिया शेट्टी
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ 26 फरवरी की सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। हाल ही में 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 1 माह बाद दोनों बाबा महाकाल की शरण में आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल को जल चढ़ाया।
क्रिकेटर #के_एल_राहुल पत्नी #अथिया_शेट्ठी के साथ पहुंचे #महाकाल के दरबार। भस्मारती में शामिल होकर लिया महाकाल का आशीर्वाद।23 जनवरी 2023 को हुई थी दोनों की शादी।#Mahakal #PeoplesUpdate @klrahul @theathiyashetty #TestMatch#IndiavsAustralia #Indore #INDvsAUS #Holkar_Stadium pic.twitter.com/mNLp8RHvOl
— Peoples Samachar (@psamachar1) February 26, 2023
ये भी पढ़ें- महाकाल की शरण में केएल राहुल-अथिया शेट्टी: भस्म आरती में हुए शामिल, गर्भगृह में पूजन कर लिया बाबा का आशीर्वाद