लाइफस्टाइल

ब्राजील में है आकर्षित ‘कोका कोला’ झील, मेडिसिनल बेनिफिट्स की वजह से यहां आते हैं लोग

नई दिल्ली। सॉफ्ट ड्रिंक लवर्स को अगर ‘कोका कोला’ से भरी पूरी झील मिल जाए तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। लेकिन ऐसा होना काफी मुश्किल है। कोला कोला तो नहीं, लेकिन कोका कोला जैसे पानी वाली एक झील जरूर है। ब्राजील (Brazil) में एक ऐसी झील है, जिसका रंग भी कोका कोला जैसा है और इसका नाम भी Coca Cola है। पर्यटक सिर्फ इसके पानी के अनोखे रंग को देखने के लिए यहां आते हैं। इस झील में आराम से स्विमिंग की जा सकती है साथ ही इसके कई मेडिसिनल बेनिफिट्स भी हैं।

‘कोका कोला लैगून’ के रूप में मशहूर

यह ब्राजील के राज्य रियो ग्रांडे डो नॉर्ट में स्थित है। इसे आश्चर्यजनक झील को ‘कोका कोला लैगून’ के रूप में जाना जाता है, हालांकि इसका असली नाम Araraquara झील है। अटलांटिक रेनफॉरेस्ट रिजर्व Mata da Estrela में स्थित ये झील न तो कार्बोनेटेड है, न ही प्रदूषित है। झील के पानी में कोका कोला का रंग कैरमल से आता है, लेकिन झील में भूरा पानी आयोडीन और लोहे के कंसंट्रेशन का परिणाम है, जो क्षेत्र के पेड़ की जड़ों से पिग्मेंट के साथ जुड़ा है।

Coca Cola lake in Brazil

जंगल से होकर निकलता है रास्ता

पिछले कुछ सालों में ये जगह ब्राजील के सबसे अलग और खास टूरिस्ट अट्रैक्शन के तौर उभरी है। इस खूबसूरत जगह पर पहुंचने के लिए जंगल में करीब 5 घंटे तक वॉक करके जाना पड़ता है। कुछ लोग इसका नाम सुनकर यहां खींचे चले आते हैं। तो वहीं कई लोग इस झील के मेडिसिनल बेनिफिट्स की वजह से यहां आते हैं।

पानी में हैं औषधीय गुण

ब्राजील टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिखा है कि कोका कोला झील में Rejuvenating Properties हैं। विजिट ब्रासील के अनुसार अपनी असामान्य उपस्थिति के बावजूद यह झील तैराकी के लिए स्वच्छ और सुरक्षित है। इसमें कोई गंध नहीं आती है। इस झील की नेचुरल वॉटर बॉडी नहाने, स्विमिंग और बोटिंग के लिए सेफ है। इस झील का रंग भी लोगों को आकर्षित करता है। वहीं स्थानीय लोग भी इस झील के Healing Powers के बारे में दावा करते हैं कि यहां के पानी में नहाना सेहत को फायदा पहुंचाता है। झील के आसपास का नजारा भी काफी आकर्षित है। यहां पर्यटक सफेद रेतीले किनारों पर आराम कर सकते हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button