Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तेलंगाना में बड़ा सियासी फेरबदल, CM रेवंत रेड्डी ने मंत्री कोंडा सुरेखा को कैबिनेट से हटाया

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने मंत्री कोंडा सुरेखा को कैबिनेट से हटाने की सिफारिश की है। उनकी बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल की टिप्पणियों के बाद विवाद बढ़ा था। सरकार में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में भी बदलाव हुआ है।
तेलंगाना में बड़ा सियासी फेरबदल, CM रेवंत रेड्डी ने मंत्री कोंडा सुरेखा को कैबिनेट से हटाया
CM रेवंत रेड्डी ने मंत्री कोंडा सुरेखा को कैबिनेट से हटाया

तेलंगाना की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से कैबिनेट से हटाने की सिफारिश की है। यह कदम उनकी बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल की ओर से मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अन्य नेताओं को लेकर की गई कथित टिप्पणियों के बाद उठाया गया है। मामले को लेकर पार्टी के भीतर भी नाराजगी सामने आई थी। मुख्यमंत्री की सिफारिश राज्यपाल को भेजी गई है। वहीं इस घटनाक्रम के साथ तेलंगाना सरकार में कुछ अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में भी बदलाव किया गया है।

बेटी की टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

मामला उस समय गरमाया जब कोंडा सुष्मिता पटेल ने वारंगल जिले के परकल में अपनी मां कोंडा सुरेखा के जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनके परिवार को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक उभार में मदद करने वाले लोगों को अब भुला दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कथित तौर पर शेल कंपनियों के माध्यम से राज्य को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए। इन टिप्पणियों के बाद मामला कांग्रेस की अनुशासन समिति तक पहुंच गया। पार्टी के कई विधायकों ने नेतृत्व से इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की थी।

दिल्ली में खरगे और प्रभारी से मिली थीं कोंडा सुरेखा

घटनाक्रम के बीच कोंडा सुरेखा ने 2 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी नटराजन से मुलाकात की थी। बैठक के बाद सुरेखा ने कहा था कि पार्टी नेतृत्व ने उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार करने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया था कि उचित विचार-विमर्श के बाद ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोंडा सुरेखा को कैबिनेट से हटाने की सिफारिश किए जाने की जानकारी सामने आई।

ये भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन को कोर्ट से राहत, दिल्ली जल बोर्ड STP मामले में मिली जमानत

योजना बोर्ड में भी बदलाव

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक तेलंगाना योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. जी. चिन्ना रेड्डी की नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। उनकी जगह गडवाल विजयलक्ष्मी को तेलंगाना योजना बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को राज्य सरकार के प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।

महिला आयोग और KUDA में नई नियुक्तियां

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना राज्य महिला आयोग, हैदराबाद के अध्यक्ष पद पर नेरेला शारदा को नियुक्त किया है। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद जी. सुधा रानी को काकतीय शहरी विकास प्राधिकरण (KUDA) का अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: CJI-NALSAR विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, छात्रों पर कार्रवाई वाले BCI के नोटिफिकेशन रद्द

कांग्रेस के भीतर भी बढ़ा था दबाव

कोंडा सुरेखा की बेटी की ओर से की गई टिप्पणियों के बाद कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा पार्टी नेतृत्व से कार्रवाई की मांग किए जाने से मामला और गंभीर हो गया था।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts