
इंदौर के नजदीक टाउनशिप में तेंदुए की मूवमेंट नजर आई है। देवगुराड़िया के पास संपत हिल्स में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ घूमता नजर आया है। इलाके में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की हलचल देखी गई है। तेंदुआ नजर आने के बाद से रहवासियों में दहशत का माहौल है। मामले में वन विभाग को सूचना दी गई है।
#इंदौर : देवगुराड़िया के पास संपत हिल्स में घूमता नजर आया #तेंदुआ, #सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद@minforestmp #PeoplesUpdate #Leopard pic.twitter.com/jvITVuypYR
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 17, 2022
खोजबीन में जुटी वन विभाग की टीम
सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ टाउनशिप की सड़क पर दिखाई दे रहा है। कुछ देर घुमने के बाद वह वहीं बैठा दिखाई दे रहा है। उसके सामने से एक गाय भी निकलती दिखाई दे रही है। बुधवार को अंधेरा होने के कारण तेंदुए के पगमार्क नहीं मिले हैं। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खोजबीन शुरू की है। वन विभाग ने फिलहाल इलाके के लोगों को घरों में रहने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मुरैना में बाघ के हमले में एक घायल
इधर, मुरैना जिले के रूनीपुर गांव में बाघ दिखने से गांव में दहशत का माहौल है। गुरुवार सुबह बाघ जौरा के रूनीपुर गांव स्थित कच्चे घर में छिपा हुआ था। बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया है। घायल व्यक्ति मीडियाकर्मी बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन और लोकल वन विभाग की टीम गांव में तैनात है।
ये भी पढ़ें: मुरैना में बाघ का आतंक : मीडियाकर्मी पर हमला कर किया घायल, गांव में दहशत का माहौल