भोपालमध्य प्रदेश

आलिया और रणबीर ने अपनी मर्जी से नहीं किए महाकाल के दर्शन… जानें गृह मंत्री ने क्या कहा

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले पहुंचे आलिया और रणबीर के बिना महाकाल मंदिर के दर्शन किए लौटने पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन होना किसी विषय पर ये अलग बात है। दर्शन के लिए कोई रोक नहीं थी। उनके साथ आए अयान मुखर्जी से लेकर सभी लोगों ने दर्शन किए हैं, वहां पूरी व्यवस्था की गई थी। मेरी वहां के प्रशासन से बात हुई, उन्होंने बताया कि आलिया और रणबीर से चलने के लिए आग्रह किया गया था। लेकिन प्रदर्शन के चलते आलिया और रणबीर नहीं गए। गृह मंत्री ने रणबीर कपूर को सलाह देते हुए कहा कि ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे लोगों की भावना आहत हो।

‘कमलनाथ के राहुल गांधी से मतभेद हैं’

राहुल गांधी से कमलनाथ का किसी न किसी विषय पर मतभेद रहता है। जब कमलनाथ ने महिला के बारे में बोला था तब राहुल गांधी ने आपत्ति की थी। तब भी कमलनाथ ने कहने के बाद भी माफी नहीं मांगी थी। इन्हीं मतभेदों के चलते कमलनाथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में नहीं गए।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के लीटर वाले बयान पर गृह मंत्री का तंज, जानें क्या कहा

कांग्रेस पर कसा तंज

गृह मंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वो व्यक्ति जो ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह’ टुकड़े-टुकड़े गैंगे के नारे लगने के बाद सबसे पहले पहुंचा था, वो भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहा है। आज तक स्पष्ट नहीं कर पाए कि भारत टूटा कहां से है ? टूट कांग्रेस रही है, जोड़ भारत को रहा है। रूस और यूक्रेन के युद्ध में हमारे तिरंगे की शान पूरी विश्व ने देखी। आज विश्व का कोई ना कोई नेता भारता आता है। ये भारत की शान है, वहां आप जोड़ो यात्रा निकाल रहे हो। टुकड़े-टुकड़े गैंगे का समर्थन करने वालों को ये अधिकार ही नहीं है।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि जिस दल का नेता राहुल गांधी आटे को लीटर में मापते हों। रणदीप सुरजेवाला किलो में अंडे तौल सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मास्क लगाकर चरणामृत पीने वाले वायरल वीडियो पर कहा। मैंने पूरे कोरोना काल में ऐसा कोई मास्क नहीं देखा, जिसे लगाकर कुछ खा-पी सकें।

ये भी पढ़ें- MP नहीं चलेगा अंडे का फंडा! गृह मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा बोले- बालगृहों, संप्रेक्षण गृहों में नहीं परोसा जाएगा अंडा-चिकन

‘कार में पीछे बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाना चाहिए’

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी द्वारा कार में पीछे बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाने की बात का समर्थन करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये सबकी जान के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें- कहां गईं कांग्रेस की संवेदनाएं ? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात

पीएम मोदी के MP दौरे पर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे पर गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी अपने जन्मदिन के दिन (17 सितंबर) हमारे बीच आ रहे हैं। ये बड़े ही गौरव और सौभाग्य की बात है। उसी दिन पीएम मोदी सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को जो मध्यप्रदेश में तेजी से आत्मनिर्भर हो रही हैं उनको भी संबोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button