
हेमंत नागले, इंदौर। शहर के स्टार चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने से पहले ही सभी युवक कार से बाहर आ गए थे, जिसकी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा शहर के स्टार चौराहे पर शुक्रवार देर रात हुआ। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार (कार क्रमांक एमपी09 जेडसी 9087) डिवाइडर में जा घुसी। डिवाइडर से टकराते ही उसमें आग लग गई। हालांकि, समय रहते उसमें सवार चार दोस्त कार से निकल गए थे। घायल हुए चारों युवकों को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। युवकों की पहचान अजय पटेल, रोहित शर्मा, प्रवचन सिंह और उत्सव जयसवाल के रूप में हुई है।