World Cycle Day : पैडल पर सेहत, साइकिलिंग बनी डिप्रेशन और बीमारियों से बचाव का मंत्र
साइकिलिंग के बिना राजधानी के कई फिटनेस फ्रिक खुद को अधूरा महसूस करते हैं क्योंकि किसी को साइकिलिंग के शौक ने डिप्रेशन से निकाला तो कोई अपना बीपी का स्तर कंट्रोल कर सका। साइकिलिंग से कई लोगों ने अपनी जिंदगी में फिजिकल और मेंटल हेल्थ को लेकर बदलाव महसूस किए। किसी को डॉक्टर ने इतना तक कह दिया था कि ज्यादा चल-फिर नहीं सकेंगी लेकिन साइकिलिंग ने 65 साल की उम्र तक सक्रिय रखा।
Naresh Bhagoria
3 Jun 2026



























