ताजा खबरराष्ट्रीय

गुजरात के जूनागढ़ में बड़ा हादसा : सब्जी मंडी इलाके में दो मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कड़ियावल इलाके में एक दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत-बचाव कार्यों के लिए एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है, मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। यह इमारत सब्जी मंडी के पास थी और इसके नीचे दुकानें भी थीं, जिसकी वजह से यहां काफी भीड़ रहती है।

इमारत काफी पुरानी थी

जानकारी के मुताबिक, जो इमारत ढह गई वह काफी पुरानी थी। इसमें रहने वाले लोगों को निगम ने नोटिस भी दिया था। शहर में शनिवार को आई बाढ़ के चलते इसकी नींव और कमजोर हो गई थी। जिसकी वजह से यह ढह गई।

जूनागढ़ में हुई थी 10 इंच बारिश

शनिवार को गुजरात के जूनागढ़ शहर में करीब चार घंटे में 10 इंच बारिश हुई थी। जिसके बाद शहर में बाढ़ आ गई थी। वहीं इसके अगले दिन रविवार को भी बाढ़ के पानी में जूनागढ़ डूबा हुआ था। मौसम की वजह से ही कई इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए। लोगों का सारा सामान बर्बाद हो चुका है।

जूनागढ़ में भारी बारिश में बहे वाहन और जानवर

गुजरात में बीते 24 घंटे में हुई मूसलधार वर्षा ने सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात के साथ-साथ मध्य गुजरात में भी भारी तबाही मचाई है। जूनागढ़ में हुई भारी बारिश की वजह से वाहन और जानवर भी बह गए। इसी वजह से राज्य में दो राष्ट्रीय राजमार्गों और 10 राजकीय राजमार्गों को भी बंद करना पड़ा है।

https://twitter.com/ANI/status/1683395432276447232?s=20

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button