
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में भारतीयों का दबदबा कायम है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार अब गौतम अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने Berkshire Hathaway के वॉरेन बफेट (Warren Buffett) को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। अडानी की कुल नेट वर्थ 123.1 अरब डॉलर आंकी गई है।
टॉप 10 में दो भारतीय
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं। अंबानी की कुल नेट वर्थ 103.70 अरब डॉलर आंकी गई है।
पहले नंबर पर एलन मस्क का कब्जा
दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में पहले स्थान पर Tesla और SpaceX के सीईओ Elon Musk का कब्जा बरकरार है। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है।
- अमेजन के जेफ बेजोर 170.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 166.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
- माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 130.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।
- लैरी एलिसन 107.6 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।
- लैरी पेज 102.4 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ नौवें स्थान पर हैं।
- सर्गेई ब्रिन 98.5 अरब डॉलर के साथ दसवें पायदान पर हैं।
गौतम अडानी को जानें
गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं। अडानी ग्रुप एयरपोर्ट्स से लेकर बंदरगाहों तक और पावर जेनरेशन से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक के कारोबार में है। अडानी ग्रुप की छह कंपनियां हैं जो इस समय ट्रेड कर रही हैं जिनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पावर शामिल हैं।
अडानी ग्रुप ने 8 अप्रैल को घोषणा की थी कि अबु धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी पीजेएससी (आईएचसी) ने अडानी पोर्टफोलियो की तीन कंपनियों में 2 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करने का फैसला किया है। इनके नाम अडानी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल), अडानी ट्रांसमिशन (एटीएल) और अडानी एंटरप्राइजेज (एईएल) हैं।
ये भी पढ़ें- Raisina Dialogue: रायसीना डायलॉग के 7वें संस्करण का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल