
देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,152 है। पिछले 24 घंटे में 6,561 मामले दर्ज किए गए हैं। विश्व के परिपेक्ष में देखें तो पिछले एक हफ्ते में 15 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विश्व में कोरोना की कुल संख्या 6 करोड़ 18 लाख है।
देश में कोरोना के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि भारत में जनवरी महिने में रोजाना 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए, अब वही मामले औसतन 96.4% के हिसाब से घटकर हफ्ते में 11,000 मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दुनियाभर के कोरोना मामलों की बात करें तो भारत में सिर्फ 0.7% मामले हैं। विश्व में मृत्यु की दर 7,787 रोजाना हुई जबकि भारत में 2-8 फरवरी में 615 मृत्यु दर्ज की गई थी। वहीं पिछले हफ्ते में 144 मृत्यु दर्ज की गई है।
केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में आई कमी
राज्यों में केवल एक ही राज्य हैं जहां कोरोना के 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 5,000-10,000 मामलों वाले राज्य की संख्या 2 है, बाकी राज्यों में 5,000 से कम मामले आ रहे हैं। जिसमें केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है।
वैक्सीनेशन को प्रभावशाली मापा
ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि मृत्यु दर की रोकथाम में वैक्सीनेशन की प्रभावशीलता को मापा गया है। वैक्सीन की पहली डोज 98.9% प्रभावशीलता के लिए जिम्मेदार है और यदि दोनों डोज दी जाती हैं तो ये 99.3% प्रभावी होता है।
ये भी पढ़ें : UP Elections : PM मोदी बोले- भारत का बढ़ता सामर्थ्य है कि हम यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे