राष्ट्रीय

मिशन गगनयान की तरह मोदी सरकार का डीप सी मिशन; समुद्र के अंदर 5 किमी गहराई में भेजा जाएगा मानव

नई दिल्ली। सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘गगनयान’ की तर्ज पर सरकार ‘समुद्रयान मिशन’ भी शुरू करेगी। इसके तहत समुद्र की गहराई में जाकर सागर के रहस्यों से पर्दा हटाने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षो में एक मानव समुद्र के अंदर 5,000 मीटर से अधिक की गहराई में भेजा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने यह बात न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि भारत का समुद्र तटीय क्षेत्र 7,500 किलोमीटर में फैला है। इसमें बड़ी मात्रा में दुर्लभ धातुएं, खनिज और अन्य संपदा मौजूद है। उन्होंने कहा- वर्षों से सरकारों और नीति निर्माताओं ने समुद्र को प्राथमिकता नहीं दी। इस अनछुए सागरीय क्षेत्र में अपार संसाधन और संभावनाएं हैं। इसी को देखते हुए मोदी सरकार ने ‘डीप सी मिशन’ की शुरआत की है। सरकार ने 2023-24 के केंद्रीय बजट में 600 करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव किया है।

चेन्नई से शुरू हो चुका है अभियान

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गहरे समुद्र के रहस्यों को खोलने के लिए समुद्रयान अभियान चेन्नई से शुरू हो गया है। इसके तहत सागर के तल में धातुओं, खनिजों एवं अन्य विषयों पर अध्ययन किया जा रहा है। गगनयान की तर्ज पर दो साल बाद समुद्र के तल में 5000 मीटर से अधिक गहराई में एक मानव जाएगा इस मिशन के तहत गहरे समुद्र के संसाधनों की खोज के लिए एक क्रूज का निर्माण किया जा रहा है। इसका नाम ‘मत्स्य’ रखा गया है। केंद्र ने पांच साल के लिए 4,077 करोड़ रुपए के कुल बजट में गहन सागर मिशन को स्वीकृति दी थी। तीन वर्षों (2021-2024) के लिए पहले चरण की अनुमानित लागत 2,823.4 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें Morbi Bridge Collapse : गुजरात हाईकोर्ट का आदेश, ओरेवा कंपनी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा दे

अमेरिका, रूस जैसे देशों की श्रेणी में आया भारत

मिशन डीप सी के जरिये जलवायु परिवर्तन एवं समुद्र के जलस्तर के बढ़ने सहित गहरे समुद्र में होने वाले परिवर्तनों का भी अध्ययन किया जाएगा। इसके शोध कार्य में हिंद महासागर के बीच में उभरे हिस्से का नक्शा तैयार करना और खनिजों की तलाश, समुद्री जीव विज्ञान के बारे में जानकारी जुटाना शामिल है। इस मिशन को शुरू करने के साथ भारत भी अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन के साथ उस विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास गहरे समुद्र में शोध करने की क्षमता है।

यह भी पढ़ें भाजपा पर जमकर बरसे बाला बच्चन, विकास यात्रा को बताया निकास यात्रा; कहा- इंदौर संभाग की सीटें हम जीतेंगे

संबंधित खबरें...

Back to top button