उत्तराखंड के धराली में तबाही : मलबे में दफन है गांव, न सड़क बची न बाजार; अब तक 5 की मौत, कई लापता
उत्तराखंड के धराली गांव में भीषण तबाही मची है। गांव पूरी तरह मलबे में दब चुका है। जहां कभी बाजार और सड़कें थीं, वहां अब सिर्फ 20 फीट ऊंचा मलबा और गहरा सन्नाटा है। जेसीबी और दूसरी बड़ी मशीनें 36 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंच पाई हैं। सेना के जवान अपने हाथों से भारी-भारी पत्थरों के नीचे दबे लोगों को तलाश रहे हैं।
Shivani Gupta
7 Aug 2025



























