
श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। सीप नदी में यात्रियों से भरी नाव डूब गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। नाव में 11 लोग सवार थे। तीन लोग तैरकर बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि यह सभी बड़ौदा के विजयपुर के रहने वाले हैं। यह मामला मानपुर थाना क्षेत्र के सरोदा गांव का है। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन और SDERF की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर 7 शवों को नदी से निकाला।
नाव पलटने से 7 लोगों की मौत
- परसराम पिता सूरजमल (30)
- श्याम पिता परसराम (7)
- परमांता पति परसराम सुमन (25)
- आरती पिता कंदराम सुमन (16) निवासी बडौदा
- भूपेंद्र पिता रामवतार सुमन (5)
- लाली पिता रामावतार सुमन (14)
- रविंद्र पुत्र परसराम (12)
आज की अन्य खबरें…
रांची में मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत, खुदाई के दौरान हुआ हादसा
रांची। झारखंड के रांची जिले में शनिवार को मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी रांची से लगभग 35 किलोमीटर दूर बेरो थाना क्षेत्र के बोडा गांव में घटी। बेरो के एसपी अखिल कुजूर ने बताया कि, चार महिलाएं मिट्टी खोद रही थीं, तभी मिट्टी का एक हिस्सा धंस गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बिहार के सारण में आग से झुलसकर 9 माह की बच्ची की मौत, रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से हादसा

छपरा। बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को आग से झुलसकर बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अशीगीत चौधरी की पत्नी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। इस घटना में अशीगीत चौधरी की नौ माह की पुत्री गंभीर रूप से झुलस गयी। बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।