अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में भारतीयों पर नस्लीय हमला: मेक्सिकन-अमेरिकन महिला ने दीं गालियां… मारा थप्पड़, बोली- ‘I Hate Indians’

अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमले का शर्मनाक मामला सामने आया है। अमेरिकन-मेक्सिन महिला ने टेक्सास की सड़कों पर घूम रही 4 भारतीय महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दे रही है और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कह रही है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला ने कहा- आई हेट यू इंडियंस…

घटना बुधवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, प्लानो शहर के सिक्स्टी वाइन्स रेस्टोरेंट के बाहर चार महिलाएं भारतीय लहजे में बात कर रही थीं। उसी वक्त मेक्सिकन-अमेरिकी मूल की महिला ने इन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं। महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा।

महिला ने कहा, ‘मैं भारतीयों से नफरत करती हूं, सभी भारतीय अमेरिका अच्छी जिंदगी की तलाश में चले आते हैं। वह लगातार भारतीय मूल की महिलाओं को गाली देती रही। आरोपी महिला ने कहा कि वह अमेरिका में पैदा हुई, लेकिन जहां भी जाती है, हर तरफ उसे भारतीय नजर आते हैं। अगर भारत में जिंदगी अच्छी है तो तुम लोग यहां क्यों आ जाते हो। आरोपी महिला ने गाली देते हुए ‘आई हेट यू इंडियंस, गो बैक’ के नारे भी लगाए।

पुलिस ने लगाई गंभीर धाराएं

आरोपी मेक्सिकन-अमेरिकन महिला की पहचान टेक्सास के प्लानो शहर की रहने वाली एस्मेराल्डा अप्टन के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद टेक्सास के प्लानो शहर की पुलिस ने महिला एस्मेराल्डा ऑप्टन को गुरुवार दोपहर तक गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नस्लीय हमला और आतंकी हमले की धमकी देने की धाराएं लगाई गईं। एस्मेराल्डा पर 10 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button