
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार (29 मई) सुबह नए जमाने का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC-SHAR) से इसे सुबह 10:42 बजे लॉन्च किया गया। इसे जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल यानी GSLV-F12 से अंतरिक्ष में भेजा गया।
#WATCH | Indian Space Research Organisation (ISRO), launches its advanced navigation satellite GSLV-F12 and NVS-01 from Sriharikota.
(Video: ISRO) pic.twitter.com/2ylZ8giW8U
— ANI (@ANI) May 29, 2023
इसरो का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 2016 में लॉन्च की गई IRNSS-1G सैटेलाइट को रिप्लेस करेगी। इसरो ने सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर 51.7 मीटर ऊंचे रॉकेट से NVS-01 लॉन्च किया।
भारत की ‘आंख’ बनेगा NVS-01
एनवीएस-01 के जरिये भारत का नेविगेशन सिस्टम और मजबूत होगा। इसके साथ ही देश की सीमाओं पर निगरानी में मदद करेगी। कहा जा रहा है कि एनवीएस-01 के जरिये अब भारत समय रहते ही सीमाओं पर होने वाली पड़ोसी देशों की नापाक कारगुजारियों का जवाब देने के लिए तैयार हो सकेगा। नाविक सैटेलाइट देश की आंख बनकर सुरक्षा एजेंसियों को रास्ता दिखाने का काम करेगी।
क्या होता है NAVIC?
स्वदेशी नेविगेशन सेटेलाइट (NAVIC) को इसरो ने विकसित किया और बनाया है। ये सात सैटेलाइट का एक समूह है, जो अंतरिक्ष में ग्राउंड स्टेशन की तरह काम करेंगे। ये नेटवर्क सामान्य लोगों से लेकर सैन्य बलों के लिए रणनीतिक तौर पर नेविगेशनल सेवाएं मुहैया कराएगा। इस सैटेलाइट के जरिये भारत और आसपास का करीब 1500 किलोमीटर का क्षेत्र निगरानी क्षेत्र में आ जाएगा।
ये भी पढ़ें- ISRO ने फिर रचा इतिहास : ब्रिटेन के 36 सैटेलाइट्स के साथ भारत का सबसे भारी LVM3 रॉकेट किया लॉन्च