
बटाला। पंजाब के बटाला के गांव दहिया में सात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गांव के पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह (55) की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11 बजे वारदात को अंजाम दिया गया। हमलावरों ने दहिया गांव के निवासी स्वर्ण सिंह को उनके आवास पर गोली मारी। घायल पूर्व सरपंच ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जवाबी हमला भी किया। जिसमें दो हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अन्य खबरें भी पढ़ें…
जम्मू में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पथराव के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार
जम्मू के नरवाल मलिक मार्केट में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पथराव और हिंसा करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, रविवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होते ही, महिलाओं और बच्चों सहित स्थानीय लोगों ने सड़क बंद कर दी थी। अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई को रोकने के लिए शोरूम मालिक के कहने पर जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम पर पथराव किया गया था। इसमें चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए थे।
भोपाल में NSUI ने निकाली विकास की शवयात्रा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ओर शिवराज सरकार विकास यात्रा निकाल रही है, तो वहीं एनएसयूआई ने विकास की शवयात्रा निकाली। रैली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने से निकाली गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में छात्र, युवा, किसान, वृद्धजन हर वर्ग परेशान है। सरकार जनता को गुमराह करने के लिए पूरे प्रदेश में विकास यात्राएं निकाल रही है। यह जनता के साथ सीधे तौर पर छलावा है, जिसका एनएसयूआई विरोध करती है।
#भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदेश भर के #लैब_टेक्नीशियन कर्मचारियों ने निकाली प्रार्थना यात्रा। हजारों की तादाद में शामिल लैब टेक्नीशियन कर्मचारियों ने की नारेबाजी। 25 दिनों से लगातार अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर #हड़ताल पर हैं कर्मचारी।@CMMadhyaPradesh @healthminmp pic.twitter.com/bn5un4AaBy
— Peoples Samachar (@psamachar1) February 6, 2023
भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवार्ड
भारत के संगीतकार रिकी केज ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया है। बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी ने तीसरा ग्रैमी अवार्ड जीता है। रिकी को उनके एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपनी जीत को भारत को समर्पित करते हुए ट्वीट किया, “अभी-अभी मैंने तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। अत्यंत आभारी हूं, स्पीचलेस हूं।! मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।”
मप्र: कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भतीजे का अपहरण कर हत्या का मामला

इंदौर के पास ग्राम पिगडंबर में कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई के बेटे का अपहरण हो गया है। कांग्रेस नेता के भाई के छोटे बेटे 6 वर्षीय हरशु का अपहरण किया गया है। अपहरणकर्ताओं ने चार करोड़ की फिरौती की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।