राष्ट्रीय

Red Alert in Chennai : भारी बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ का अलर्ट जारी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे हालात बिगड़ गए हैं। लगातार हो रही बारिश से सड़कों और घरों के अंदर पानी भर गया है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलजमाव के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण शिक्षा विभाग ने प्रभावित जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पेरंबूर बैरक रोड, ओटरी ब्रिज और पाडी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वे पानी में डूबी सड़कों पर ही चलकर लोगों के पास पहुंचे।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसको देखते हुए NDRF को बैकअप पर रखा गया है। चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में लगातार बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया है।

IMD का अलर्ट

आईएमडी दिल्ली के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि चेन्नई शहर में आज चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वोत्तर मानसून के कारण 9-11 नवंबर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है।

बाढ़ की चेतावनी जारी

चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारी के बीच अधिकारियों ने शुरुआती बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। राज्य जल संसाधन अधिकारियों ने कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के जिलाधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकलकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह भी दे दी है। फिलहाल हालात पर प्रशासन नजर जमाए हुए है।

इन इलाकों में बाढ़ के हालात

भारी बारिश से एग्मोर, डाउटन, केएन गार्डन, पदलम, ओटेरी लेफ्ट ब्रिज, पड़ी ब्रिज, सत्य नगर शेल्टर, बाबा नगर, जीकेएम कॉलोनी और जवाहर नगर इलाके में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button