ताजा खबरधर्म

Aaj ka Rashifal 24 February 2025 : मेष से लेकर मीन तक जानिए सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal आज 24 फरवरी 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार है। एकादशी तिथि दिन में 01:44 बजे तक रहेगी। सोमवार को भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। पंचांग के अनुसार सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपायों से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 2

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। आफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वादविवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान में जाने का अवसर आएगा।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 1

अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना होने से प्रवास न करें। निर्धारित समय कार्य पूरा नहीं कर सकने से रोष की भावना उदित होगी। योग ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 8

मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन मित्र मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने- फिरने जाने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान- धर्म तथा सखावत कार्य होंगे।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – केसरिया और पीला

लकी नंबर – 3

गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को आफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 1

गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – काला और नीला

लकी नंबर – 8

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएँ निर्मित होंगी। धन खर्च होगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद

लकी नंबर – 2

वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। योग्य जगह पर पूँजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई- बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल- मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी

लकी नंबर – 4

गणेशजी आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह देते हैं। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्छ पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा

लकी नंबर – 1

गणेशजी आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार माँगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – लाल और मैरून

लकी नंबर – 9

आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे- सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुँचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्यजीवन में खटराग होगा। गणेशजी आपकी मुसीबत कम करेंगे।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद 

लकी नंबर – 7

नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे। गणेशजी की कृपा आपके साथ है। नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी

लकी नंबर – 5

गणेशजी कहते हैं कि नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button