ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्वालियर दौरा कल, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, जय विलास पैलेस में सिंधिया परिवार के संग करेंगी लंच

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (13 जुलाई) को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर आ रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर में यहां स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस प्रकार रहेगा महामहिम के ग्वालियर प्रवास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…

महामहिम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 10.15 बजे राष्ट्रपति भवन से प्रस्थान
  • सुबह 10.30 बजे आगमन पालम एयरपोर्ट नई दिल्ली
  • सुबह 10.40 बजे प्रस्थान पालम एयरपोर्ट से
  • सुबह 11.35 बजे आगमन राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट ग्वालियर
  • सुबह 11.45 एयरपोर्ट से प्रस्थान
  • सुबह 12.05 बजे आगमन जय विलास पैलेस
  • 12.05 से 12.45 तक जिवाजी राव सिंधिया म्यूजियम में कार्यक्रम एवं भ्रमण (जय विलास)
  • 12.45 से दोपहर 01 बजे तक रिजर्व
  • दोपहर 1 से 2 बजे तक जय विलास पैलेस में लंच एवं ग्रुप फोटो
  • दोपहर2 से 2.30 तक रिजर्व
  • 2.30 बजे प्रस्थान जय विलास पैलेस से
  • 2.40 बजे आगमन ABV_IIITM (ट्रिपल-आईटीएम)
  • 2.45 से 2.50 स्लम एरिया के चुनिंदा विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण
  • 2.50 से 04.30 तक ABV_IIITM में हॉस्टल का शिलान्यास, दीक्षांत समारोह में भाग
  • 04.40 बजे तक ABV_IIITM से प्रस्थान
  • 04.50 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट आगमन
  • 05.00 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से नई दिल्ली प्रस्थान
  • 05.05 बजे आगमन जयपुर एयरपोर्ट

एयरपोर्ट से जय विलास पैलेस होंगी रवाना

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचेंगी। राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रशासन, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे विमानतल से सीधे ‘जयविलास पैलेस’ के लिए रवाना होंगी।

सिंधिया महल में करेंगी भोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्व. जिवाजी सिंधिया महाराज की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित करेंगे। इसके बाद पैलेस में बनी मराठा गैलरी व अन्य गैलरियों के चित्रों व प्रतीकों का अवलोकन करेंगी। इसके साथ ही म्यूजियम और छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति महल में 100 मेहमानों के साथ दोपहर 1 बजे भोजन (लंच) में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी के बड़े लीडर शामिल होंगे।

सिंधिया महल की सुरक्षा बढ़ाई

राष्ट्रपति के दौरे के चलते सिंधिया महल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पॉइंट ड्यूटी अधिकारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए ट्रिपल लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू महल से ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के लिए रवाना होगी। वहां पर भी दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।

कौन-कौन पहुंच चुके हैं महल

सिंधिया महल (जय विलास पैलेस) में इससे पहले राष्ट्रपति रहे आरके वेंकटरामन, प्रतिभा पाटिल, प्रणव मुखर्जी पहुंचे थे। इसके साथ ही हाल ही में 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जय विलास पैलेस पहुंचे थे और उन्होंने मराठा गैलरी का शुभारंभ भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने महल में रखी पुस्तक में अपने हस्ताक्षर भी किए थे।

ये भी पढ़ें: MP में 2 करोड़ से कम आय वाले टोल टैक्स संभालेंगी महिलाएं, पंचायत प्रतिधिनियों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button