
मप्र के सतना जिले में लोगों को झोलाछाप डॉक्टर से उपचार करना महंगा पड़ गया। झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से 3 लोगों मौत हो गई। जिले की मैहर तहसील के भाटिया गांव 2 सगे भाई एवं सिंहपुर थाना क्षेत्र के आमा गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

झाड़-फूंक के चक्कर में दो भाइयों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मैहर तहसील के भाटिया गांव में 2 मासूम बच्चों के पेट में दर्द हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया, डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ गई। वहीं परिजन इनकी झाड़-फूंक कराने लगे। इस बीच दोनों सगे भाईयों की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में आक्रोश बढ़ गया। झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मौत
इधर, सिंहपुर थाना क्षेत्र के आमा गांव में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, 40 साल के सोनेलाल कुशवाहा को पेट में दर्द के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ हुई थी। परिजन आमा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया था। यहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद सोनेलाल की हालात ज्यादा बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से डॉक्टर फरार है।
ये भी पढ़ें: Free Fire Game खेल रहे युवक की मौत, मोबाइल में मशगूल… नहीं पता चला किसी जहरीले जीव ने काटा