
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्विरोध चुनी गई सभी ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए समरस पंचायतें बनाने की अपील करते हुए ऐसी पंचायतों को पुरस्कृत करने की घोषणा की थी। सीहोर जिले की 33 ग्राम पंचायतें समरस पंचायतें बनीं हैं। विभिन्न जनपदों के 7 वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने बाघ को देखकर कहा- अब हमारी यात्रा हुई सफल, बालाघाट में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की
बुधनी जनपद की 9 ग्राम पंचायतें निर्विरोध
सीहोर जिले की 33 ग्राम पंचायतें समरस पंचायतें बनीं हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बुधनी जनपद की 9 ग्राम पंचायतें जिनके सरपंच निर्विरोध चुने गए, उनमें ग्राम पंचायत मंडावन, ग्राम पंचायत चिकली, ग्राम पंचायत जैत, ग्राम पंचायत वनेटा , ग्राम पंचायत खेरी सिलगेंना, ग्राम पंचायत कुसुमखेड़ा, ग्राम पंचायत पीलीकरार, ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा तथा ग्राम पंचायत तालपुरा शामिल है।
नसरुल्लागंज, इछावर, आष्टा व सीहोर जनपद
इसी प्रकार नसरुल्लागंज जनपद की 17 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। इन में पिपलानी, इटावाकला, चौरसाखेड़ी, बड़नगर, रिछाड़िया कदीम, गिल्लौर, छापरी, हाथीघाट, खात्याखेड़ी, आंबाजदीद, तिलाड़िया, सीलकंठ, ससली, कोसमी, मोगराखेड़ा लावापानी तथा बोरखेड़ी ग्राम पंचायत शामिल हैं। इछावर जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत मोयापानी, सारस, गाजीखेड़ी एवं जमोनिया हटेसिंह। इस क्रम में आष्टा जनपद पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत आवलीखेड़ा एवं अतरालिया और सीहोर जनपद पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत आमला के सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं।
7 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए
इसी प्रकार बुधनी जनपद पंचायत के 6 वार्डों के जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए। इसमें खाण्डाबड, जहानपुर, बनेटा, सरदारनगर, बोरना, बकतरा वार्ड शामिल है। नसरुल्लागंज जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 इटारसी से भी निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए।
ये भी पढ़ें: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का Congress पर तंज, बोले- ‘ओवैसी तो बहाना है… जनता ने ठाना है… कांग्रेस को घर बिठाना है’
15 लाख तक का मिलेगा इनाम
बता दें कि ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन पंचायतों को पुरस्कार राशि 5 लाख रुपए तथा सरपंच पद के लिए वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध होने पर पुरस्कार राशि 7 लाख रुपए एवं ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन पंचायतों को पुरस्कार राशि 7 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित हुए हैं, उनके लिए पुरस्कार राशि 12 लाख रुपए एवं पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं के निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुए हैं उन्हें 15 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सीएम ने दी बधाई
सीहोर की 33 ग्राम पंचायतों के सरपंच और विभिन्न जनपदों के 07 वार्डों के प्रत्याशी, बुधनी जनपद की 9 ग्राम पंचायतों के सरपंच व 6 वार्डों के जनपद सदस्य व नसरुल्लागंज जनपद की 17 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने जाने पर सीएम शिवराज ने कहा कि यह आनंद का पल है @OfficeofSSC pic.twitter.com/CrUumnMmvj
— Peoples Samachar (@psamachar1) June 11, 2022