
मध्यप्रदेश की पहली विधानसभा के सदस्य और राजस्व मंत्री रहे लक्ष्मी नारायण गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 104 साल की उम्र में झांसी में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बता दें कि ‘नन्नाजी’ के नाम से मशहूर लक्ष्मी नारायण गुप्ता स्वतंत्रता सेनानी भी रहे थे। गौरतलब है कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मी नारायण गुप्ता अपनी सादगी के लिए मशहूर थे।

PM मोदी ने नन्नाजी का आशीर्वाद लिया था
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भोपाल दौरे पर आए थे, तब उन्होंने सबसे पहले नन्नाजी का ही आशीर्वाद ग्रहण किया था। बता दें कि नन्नाजी मध्यप्रदेश की पिछोर विधानसभा सीट से 5 बार विधायक भी रहे हैं। उन्होंने 2 बार कैबिनेट मंत्री और राजस्व मंत्री का पद संभाला है। वहीं मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है।
CM शिवराज समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख
पिछोर से वरिष्ठ @BJP4MP नेता व मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता "नन्ना जी" के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 12, 2022
.@BJP4MP के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता "नन्ना जी" के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति! pic.twitter.com/9ngOtyGvxW— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 12, 2022
मध्यप्रदेश की पहली विधानसभा के विधायक रहें देश के सबसे वरिष्ठतम पूर्व विधायक श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता ‘‘नन्ना जी’’के निधन के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। नन्ना जी का निधन पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। pic.twitter.com/OIPZTR8DIw
— Gopal Bhargava (@bhargav_gopal) January 12, 2022
. @BJP4MP के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राजस्व मंत्री (मध्यप्रदेश शासन) 104 वर्षीय श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता "नन्ना जी" के अभी अभी झांसी में निधन की सूचना से मर्माहत हूँ। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ। pic.twitter.com/Bh1UBAqNZp
— Yashodhara Raje Scindia (@yashodhararaje) January 12, 2022
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री श्रद्धेय लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी "नन्नाजी" के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
ॐ शांति शांति…@BJP4MP pic.twitter.com/HirY22b9Qi— Dr. Arvind Singh Bhadoria (@bhadoriabjp) January 12, 2022
पिछोर (शिवपुरी) के वरिष्ठ भाजपा नेता, मध्यप्रदेश की प्रथम विधानसभा के सदस्य व पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता "नन्ना जी" के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।
ॐ शांति— Vishvas Kailash Sarang (@VishvasSarang) January 12, 2022
हिन्दु महासभा,जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठतम नेता देश की पहली विधानसभा के सदस्य,पूर्व राजस्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता (नन्ना) जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे व उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति ॐ शांति pic.twitter.com/OBEmqqKBeh— Alok Sharma (@Alok_SharmaBJP) January 12, 2022
नन्ना जी नही रहे
विनम्र श्रद्धांजलि??
मध्यप्रदेश की प्रथम विधानसभा के सदस्य, पूर्व राजस्व मंत्री आदरणीय लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
ॐ शांति pic.twitter.com/LYm2e05aRV
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) January 12, 2022
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राजस्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता (नन्ना) जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति
— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) January 12, 2022
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री श्रद्धेय लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी नन्नाजी का निधन संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है।
नन्ना जी का संपूर्ण जीवन समाज एवं संगठन के प्रति समर्पित रहा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
ॐ शांति pic.twitter.com/WIS2lVkDgX— हितानंद Hitanand (@HitanandSharma) January 12, 2022