भोपालमध्य प्रदेश

MP में अगले दो दिन तापमान में रहेगी बढ़ोतरी, इन जिलों में बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं के साथ फिर से मौसम बदल रहा है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। जिसके चलते प्रदेश में आंशिक बादल बने हुए हैं। इससे दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 8 जनवरी तक प्रदेशभर में बारिश का दौर चलने वाला है।

इन जिलों में रहेगा हल्का कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, रीवा, शहडोल और चंबल संभाग के साथ टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, डिंडौरी, ग्वालियर, दतिया में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ग्वालियर 4.9
जबलपुर 10.0
भोपाल 11.0
इंदौर 13.2

इन जिलों में रात का तापमान सबसे कम

जिले तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ग्वालियर 4.9
नौगांव 5.5
दतिया 7.1
रीवा 7.4

इन जिलों में रात का तापमान सबसे ज्यादा

जिले तापमान (डिग्री सेल्सियस)
होशंगाबाद 13.4
इंदौर 13.2
शाजापुर 13.0
उज्जैन 12.0

ये जिले रहेंगे सबसे ठंडे

प्रदेश के कई इलाकों में 3 और 4 जनवरी को दिन में ठंड रहेगी। इसमें चंबल संभाग के दतिया और अशोक नगर में सबसे ज्यादा ठंड रहेगी। इसके साथ ही शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, निवाड़ी, मंदसौर, रतलाम, सागर, छतरपुर, शहडोल, दमोह, पन्ना और कटनी जिले में कोहरा छाया रहेगा।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 5 जनवरी के बाद कई जगहों पर फिर से बारिश होने की संभावना है। जिसमें शाजापुर, आगर, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, श्योपुर सहित राजधानी भोपाल भी शामिल है। वहीं जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में भी बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button