भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : कई जिलों के तापमान में आई गिरावट, दो दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। प्रदेश में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं कई जिलों के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बाद फिर से पारा चढ़ेगा।

सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन, दमोह एवं खंडवा में दर्ज किया गया।

प्रदेश के तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर और उसके आसपास बनी तीन मौसम प्रणालियों का असर मध्य प्रदेश में भी हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में गर्मी थोड़ी कम हो गई है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार दोपहर के बाद जम्मू पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bhind : देर रात सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 20.6 40.7
इंदौर 22.4 39.6
ग्वालियर 23 41.3
जबलपुर 25.6 40.9

जानें इन शहरों का अधिकतम तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
खंडवा 43.1
खरगोन 43
दमोह 42.5
खजुराहो 42.4
सीधी 42.4
राजगढ़ 42.3
रतलाम 42
सतना 41.9
नर्मदापुरम 41.7
रीवा 41.6
सागर 41.4
उमरिया 41.3
दतिया 41.2
गुना 41.2
टीकमगढ़ 41.2
शाजापुर 41

जानें इन शहरों का न्यूनतम तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
सीधी 25.8
सतना 25
टीकमगढ़ 25
शाजापुर 24.7
दमोह 24.5
रायसेन 24.4
नर्मदापुरम 23.6
रतलाम 23.6
खरगोन 23.4
राजगढ़ 23.4
खंडवा 23
बैतूल 22.8
गुना 22.6
सागर 22.6
दतिया 22.5
उमरिया 22.5
धार 22.2
नौगांव 22.1

ये भी पढ़ें- खरगोन में हिंसा के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर कही ये बात

संबंधित खबरें...

Back to top button