शोपियां में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 6 संदिग्ध मददगार गिरफ्तार; ग्रेनेड और AK-47 मैगजीन बरामद
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दो अलग-अलग अभियानों में छह संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के कब्जे से हैंड ग्रेनेड, AK-47 की मैगजीन, 20 कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों के संभावित आतंकी संपर्कों की जांच कर रही हैं।
Shivani Gupta
25 Aug 2026


























