भोपालमध्य प्रदेश

Vidisha News : BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र और दामाद के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने विधायक समेत ये दिग्गज पहुंचे

विदिशा। जिले के कुरवाई निवासी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी के बेटे स्व. सौरभ सोनी एवं दामाद स्व. मोहित नेरकर का भोपाल में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।

अर्पित किए श्रद्धा सुमन

निधन उपरांत मंगलवार को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निज निवास वृंदावन गार्डन पर भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, गंज बासौदा विधायक लीना जैन, स्थानीय विधायक हरि सिंह सप्रे ने दिव्यांगात्म आत्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त की

इस दौरान स्थानीय पूर्व विधायक वीर सिंह पवार, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि पंथी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री उमा विजय सिंह जाट, जिला महामंत्री मुकेश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सैनी, अजा मोर्चा महामंत्री दीपचंद सप्रे, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सीताराम सैनी, मंडल महामंत्री प्राण सिंह अहिरवार, संदीप सप्रे, दिनेश शर्मा, पत्रकार रजनीश साहू, पत्रकार दिनेश साहू, पत्रकार अभिकल्प राय, गोपाल सिंह गौड़, अमित गुप्ता, विष्णु घेंघट, सौरभ खटीक बा नगर एवं क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिकों ने पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पुत्र स्व. सौरभ सोनी एवं दामाद स्वर्गीय मोहित नेरकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोनी ने अपने पुत्र के जीवन से जुड़ी यादों को सांझा किया।

ये भी पढ़ें: Vidisha News : सड़क हादसे में BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र और दामाद की मौत, भांजी के बर्थडे में शामिल होने गए थे भोपाल

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button