भोपालमध्य प्रदेश

Mausam Update : अप्रैल के बाद मई में जारी रहेगा गर्मी का सितम, 47 डिग्री तक जा सकता है पारा; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। अप्रैल के अंत में ही गर्मी के तेवर और सख्त नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार जा चुका हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मई में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

लू का प्रकोप बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल एक्टिव नहीं है। सभी चक्रवाती घेरे खत्म हो चुके हैं। एक ट्रफ लाइन है, वो भी गुरुवार से खत्म हो जाएगी। जिसके बाद मौसम में नमी पूरी तरह से खत्म होने से हवाएं सूखी और अधिक गर्म हो जाएंगी। जिससे लू का प्रकोप और बढ़ जाएगा।

राजगढ़ में भीषण गर्मी

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। राजगढ़ में लू का प्रभाव रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया है।

इन जिलों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग ने सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों के साथ छिंदवाड़ा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
भोपाल 42.8 24.2
इंदौर 41 24.3
ग्वालियर 43.8 23.2
जबलपुर 42.3 25.2

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
राजगढ़ 45.6
नौगांव 44.8
खजुराहो 44.6
दतिया 44.5
खंडवा 44.1
खरगोन 44
रतलाम 44
दमोह 44
शाजापुर 43.4
उमरिया 43.3
गुना 43.2
रीवा 43.2
सागर 43.2
सतना 43.1
रायसेन 43
टीकमगढ़ 43
नर्मदापुरम 42.9
सिवनी 42.6
धार 42.4
नरसिंहपुर 42.2
बैतूल 42
उज्जैन 42
छिंदवाड़ा 42
मंडला 42

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रायसेन 27.8
रतलाम 27
शाजापुर 26.7
दमोह 26.2
खरगोन 26.2
सीधी 26.2
नर्मदापुरम 26
खंडवा 26
राजगढ़ 26
टीकमगढ़ 25.8
सागर 25.6
सतना 25

ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिया सबसे अहम पद से इस्तीफा, गोविंद सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

संबंधित खबरें...

Back to top button