
पेशावर। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में एक यात्री वाहन के खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन में एक ही परिवार के 25 लोग सवार थे और अपर दीर से चित्राल जा रहे थे। बीते दिन लोवारी टॉप के पास कोछन गोल में एक मोड़ पर चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ। बचाव अभियान में लगे अधिकारियों के मुताबकि, घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आज की अन्य खबरें…
झारखंड के धनबाद में कोयले की अवैध खदान धंसी, 3 लोगों की मौत
झारखंड में धनबाद में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोयले की अवैध खदान धंस गई। मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह 10.30 बजे हुई। सिंदरी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमा ने बताया कि फंसे या घायल लोगों की संख्या अभी नहीं बताई जा सकती। बचाव दल ने मोर्चा संभाल लिया है।
सीएम शिवराज आज त्योंथर में कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करेंगे
भोपाल/रीवा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा जिले के त्योंथर में स्थित कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करेंगे। सीएम ने अपने ट्वीट के माध्यम से जारी एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोलगढ़ी हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है, इसके जीर्णोद्धार के शिलान्यास करने के लिए आज वे त्यौंथर आपके बीच आ रहे हैं। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कोलगढ़ी हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है, आज मैं आपसे मिलने त्योंथर आ रहा हूं… pic.twitter.com/NT4mmfWOsN
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 9, 2023