
हमारे जीवन में राशियों का बड़ा महत्व है। टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल इस हफ्ते राशियों का भविष्य बता रही हैं। जो 24-30 जून, 2024 तक अपना असर दिखाएगा। यह राशिफल जोडियक साइन यानी जिस माह में आपका जन्म हुआ है, उस पर आधारित है।
Aries ( मेष ) ♈ : (March 21 – April 19)
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र से ज्यादा परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आर्थिक क्षेत्र के काम बनेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
Taurus ♉ ( वृषभ ) : (April 20 – May 20)
इस सप्ताह आपकी कुशलता को सराहना मिल सकती है। पैसों का फ्लो बनेगा। कुछ नया सीखने का प्रयास करें।
Gemini ♊ ( मिथुन ) : (May 21 – June 20)
अपने कार्य और व्यक्तिगत समस्याओं को अलग रखें। नेगेटिव सोच से बाहर आएं। इस सप्ताह आध्यात्मिक प्रैक्टिस को समय दें।
Cancer ♋ ( कर्क ) : (June 21 – July 22)
इस सप्ताह जीवन के बड़े निर्णयों पर विचार कर सकते हैं। जीवन के जिस क्षेत्र में आप मेहनत कर रहे हैं, उन्नति मिलेगी।
Leo ♌ ( सिंह ) : (July 23 – August 22)
यह सप्ताह अपनी लालसा को विराम दें। संतोषपूर्ण रवैया अपनाना ही बेहतर होगा अन्यथा खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा।
Virgo ♍ ( कन्या ) : (August 23 – September 22)
यह सप्ताह महिलाओं को विशेष उन्नति दे सकता है। अपना औरा अवश्य साफ करें। कोई भी निर्णय भावनाओं के नहीं, तर्क के आधार पर लें।
Libra ♎ ( तुला ) : (September 23 – October 22)
यह सप्ताह अवसाद दे सकता है। किसी भी प्रकार की लत या नशे से दूर रहें। अनजान या नए व्यक्ति से दूरियां बनाएं। औरा साफ करें।
Scorpio ♏ ( वृश्चिक ) : (October 23 – November 21)
इस सप्ताह अपने मन पर नियंत्रण रखें। भ्रम की स्थिति से बाहर आएं। जूठा पानी फेंके नहीं। आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हो सकती है।
Sagittarius ♐ (धनु ) : (November 22 – December 21)
यह सप्ताह लोकल शिफ्टिंग या किसी परिस्थिति में बदलाव हो सकता है। किसी एक कर्म का अगर बोझ है, तो समाप्त सकता है।
Capricorn ♑ ( मकर ) : (December 22 – January 19)
इस सप्ताह दूसरों के प्रति भावनाओं में रूखापन आ सकता है। जानबूझ कर स्थिति को अनदेखा न करें। आर्थिक क्षेत्र की चिंता न करें।
Aquarius ♒ ( कुंभ ) : (January 20 – February 18)
यह सप्ताह आपकी क्षमताओं में वृद्धि होगी। निडरता के साथ निर्णय लेते दिखते हैं। ईश्वर कृपा आपको सफलता दिलवाएगी। भगवती आराधना करें।
Pisces ♓ ( मीन ) : (February 19 – March 20)
यह सप्ताह करियर के क्षेत्र में सफलता व उन्नति देता दिखता है। इस समय को गवाएं नहीं, नई शुरुआत करें। यूनिवर्स के इशारों को समझें।
ऐसे ही वीडियो देखने आप पीपुल्स अपडेट के यूट्यूब चैनल पर जाएं