इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

बेंगलुरु में B.Tech की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पास हीलालिगे में B.Tech फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हर्षिता (18) ने हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार, कुछ विद्यार्थियों ने खिड़की से हर्षिता का लटकता हुआ शव देखा तो कॉलेज प्रबंधन को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और हर्षिता को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आत्महत्या के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, हम उस सटीक कारण की जांच कर रहे हैं। जिसकी वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा।

आज की अन्य खबरें…

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में लगी आग, 175 यात्री थे सवार; IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। दरअसल, दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल फ्लाइट ने रास्ते से दिल्ली के लिए यू-टर्न लिया और दिल्ली एयरपोर्ट पर शाम करीब 6.38 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस दौरान फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-807 की एसी यूनिट में आग लग गई थी। शाम करीब 5.52 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी कॉल की गई। जिसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई।

सुपौल में मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की दबकर मौत

सुपौल बिहार के सुपौल जिले में निर्मली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मिट्टी धंसने के दो महिला की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तिलयुगा नदी के किनारे आज कुछ महिलाएं चिकनी मिट्टी खोद रही थी। इस दौरान मिट्टी धंसने से दो महिला की दबकर मौत हो गई। मृ़तकों की पहचान जरौली गांव निवासी अमृता देवी (35) और प्रीति कुमारी (17) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बड़वानी में ट्रैक्टर और कार में जोरदार टक्कर, CNG टैंक में लगी आग; एक ही परिवार के 6 लोगों ने कूदकर बचाई जान

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में लगे सीएनजी टैंक में आग लग गई। इस दौरान कार में एक ही परिवार के छह लोगों ने जैसे-तैसे गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में एक महिला के सिर और ड्राइवर के हाथ में गंभीर चोट आई है। चार बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया भेजा गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button