इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में सगा चाचा बना हैवान : 3 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगे चाचा ने ही 3 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। 3 साल की मासूम के साथ उसके ही सगे चाचा ने दुष्कर्म किया है और मौके से फरार हो गया। वहीं माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार, चिड़िया घर के नजदीक रहने वाले मजदूर वर्ग के लोगों द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि, उनकी 3 साल की बच्ची के साथ उसके ही सगे चाचा ने दुष्कर्म किया है। बच्ची को घर में अकेला देखकर उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। वहीं झोपड़ी के नजदीक रहने वाले एक अन्य बच्चे ने यह घटना देखी और इसकी जानकारी बच्ची के माता-पिता को दी। जिसके बाद माता-पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(इनपुट- हेमंत नागले)

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

 

संबंधित खबरें...

Back to top button