भोपालमध्य प्रदेश

धरना देना पड़ा भारी: दिग्विजय सिंह समेत 2 दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को किसानों के मुद्दे और सीएम शिवराज से मुलाकात नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर आज दिग्विजय सिंह समेत 2 दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: CM हाउस के सामने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का धरना, सीएम से मिलने का समय मांगा था

श्यामला हिल्स पुलिस ने दर्ज किया मामला

जानकारी के अनुसार, श्यामला हिल्स पुलिस ने दिग्विजय सिंह समेत 2 दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 353 सरकारी अधिकारी को काम करने से रोकने और धारा 188 सरकारी आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया है। वहीं धरने में पूर्व सीएम कमलनाथ भी शामिल हुए थे, लेकिन उन पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: इमरजेंसी लैंडिंग: मौसम खराब होने के कारण बेंगलुरु से प्रयागराज जा रही फ्लाइट को भोपाल में उतारा

संबंधित खबरें...

Back to top button