ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, कब्जे में लिया महिला का शव, जानें वजह

बैतूल। मध्य प्रदेश में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। जिले गंज थाना क्षेत्र के श्मशान घाट पर शुक्रवार को अचानक से पुलिस आ पहुंची। यहां अंतिम संस्कार के लिए एक महिला के शव लाया गया था। पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले ही शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, गंज की रेलवे कॉलोनी निवासी शिवानी पत्नी अविनाश बाजपेयी (50) का शुक्रवार निधन हो गया था। परिजन अंतिम संस्कार करने ले लिए महिला के शव को गंज मोक्षधाम में लेकर गए थे। यहां पर महिला को मुखाग्नि देने के पहले अचानक पुलिस आ पहुंची, जिसे देख सब हैरान हो गए। पुलिस के साथ मृतक महिला के परिजन भी थे। श्मशान घाट पहुंचने के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में आरोप लगाया की उसकी मौत संदिग्ध है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

परिजनों के आरोप के बाद गंज टीआई एबी मर्सकोले ने श्मशान घाट से शव को कब्जे में लिया। इसके बाद एंबुलेंस से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया। टीआई ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार होगा। पुलिस की एंट्री होते ही बड़ी संख्या में मोक्षधाम पर लोग पहुंच गए।

पति से अलग रह रही थी महिला

टीआई ने बताया कि मृत महिला के मायके पक्ष के आरोपों के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला पिछले 5 सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। इसलिए पोस्टमार्टम करवाना जरूरी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button