राष्ट्रीय

Air India के 500 नए विमान खरीदने के समझौते पर लगी मुहर, Airbus और Boeing से की डील

मुंबई। टाटा संस की एअर इंडिया ने 100 बिलियन डॅालर से अधिक बेस प्राइस पर 500 विमान खरीदने का ऑर्डर फाइनल कर दिया है। इस ऑर्डर में 430 नैरोबॉडी और 70 वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट शामिल हैं, और इन्हें अगले सात से आठ वर्षों में डिलीवर किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह नागरिक विमानन इतिहास की सबसे बड़ी डील है।

एयरबस और बोइंग से खरीदे जाएंगे विमान

डील के तहत एयर इंडिया फ्रांस की कंपनी एयरबस और अमेरिका की कंपनी बोइंग से ये विमान खरीदेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एअर इंडिया एयरबस से 250 विमान खरीदेगी, जिनमें से 210 सिंगल एस्ले A320neos और 40 वाइड बॉडी A350s विमान होंगे। वहीं बोइंग 190 737 मैक्स, 20 787 और 10 777x विमानों की सप्लाई करेगा। हालांकि इन ऑर्डर में बदलाव भी हो सकता है। अभी तक एयरबस या एअर इंडिया की तरफ से इस डील की पुष्टि नहीं की गई है। इस डील को लेकर कंपनी अगले हफ्ते तक आधिकारिक एलान कर सकती है।

इंडिगो को टक्कर देगा एअर इंडिया

नैरोबॉडी प्लेन से एअर इंडिया 4-5 घंटे वाले शॉर्ट-हॉल डेस्टिनेशन सर्विस दे सकेगी। जिससे वो इंडिगो को कड़ी टक्कर दे पाएगा। वर्तमान में 50% से ज्यादा के डोमेस्टिक मार्केट पर इंडिगो का कब्जा है। वहीं वाइज बॉडी एयरक्राफ्ट टाटा को उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में अपने फुटप्रिंट बढ़ाने में मदद करेगा।

कोरोना के बाद खुद को कर रहे अपग्रेड

कोरोना महामारी के बाद अब एयरलाइंस कंपनियां खुद को अपग्रेड करने में जुटी हुई हैं। कोरोना की वजह से लगाई गईं पाबंदियों के हटने के बाद अब हवाई यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। एअर इंडिया को खरीदे टाटा ग्रुप को एक साल का समय हो चुका है। ऐसे में टाटा ग्रुप की देखरेख में कंपनी बड़े बदलाव से गुजर रही है।

ये भी पढ़ें- एअर इंडिया ने बदली फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी, जानें अब कितनी शराब मिलेगी

यह भी पढ़ें DGCA ने एअर इंडिया पर लगाया 30 लाख का जुर्माना, महिला यात्री से बदसलूकी के बाद नियम उल्लंघन में कार्रवाई

संबंधित खबरें...

Back to top button