
आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर देश-विदेश में मौजूद करोड़ों लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नई दिल्ली स्थित राजघाट पर पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि, राजघाट पर बापू की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।
पीएम मोदी ने देशवासियों से की ये अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी का जयंती के अवसर पर उनसे जुड़ा एक वीडियो संदेश ट्विटर पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि, गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी खास है, क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमेशा बापू के आदर्शों पर खरे उतरें। मैं आप सभी से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।
Paying homage to Mahatma Gandhi on #GandhiJayanti . This Gandhi Jayanti is even more special because India is marking Azadi Ka Amrit Mahotsav. May we always live up to Bapu’s ideals. I also urge you all to purchase Khadi and handicrafts products as a tribute to Gandhi Ji. pic.twitter.com/pkU3BJHcsm
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2022
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने महात्मा गांधी को किया नमन
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरिस ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी की जयंती, शांति का महत्व, सम्मान और सभी के लिए गरिमा का त्यौहार मनाते हैं।’
On the International Day of Non-Violence, we celebrate Mahatma Gandhi’s birthday & values of peace, respect & the essential dignity shared by everyone.
We can defeat today's challenges by embracing these values & working across cultures & borders to build a better future. pic.twitter.com/EHJc2q4UZz
— António Guterres (@antonioguterres) October 2, 2022
उन्होंने आगे लिखा कि, ‘हम इन मूल्यों को अपनाकर, आज के सभी संकटों को हरा सकते हैं। हमें अपनी संस्कृति और सीमाओं के परे काम करना होगा जिससे एक नए भविष्य का निर्माण होगा।’
गुजरात के पोरबंदर में हुआ था बापू का जन्म
2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में एक मोढ़ वैश्य परिवार में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जून 2007 को 2 अक्टूबर की तारीख को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। महात्मा गांधी के कार्यों और विचारों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और बाद में स्वतंत्र देश को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई।