सिक्किम में लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर, पहाड़ी से गांव की तरफ बहता दिखा मलबा..!
सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में लगातार बारिश के बीच रिम्बी गांव में भूस्खलन हुआ। पहाड़ से मिट्टी, पत्थर और भारी मलबा नीचे की ओर बहने लगा, जिससे कई घरों और सड़क संपर्क को नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने पहले ही संवेदनशील इलाकों से 128 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया था। बारिश जारी रहने से खतरा अभी बना हुआ है।
Aditi Rawat
25 Sep 2026



























