
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया।
भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 76 रन बनाए।रन चेज में श्रेयस (48 रन), केएल राहुल (नाबाद 34 रन), अक्षर पटेल (29 रन) का अहम रोल रहा।
भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। इसके बाद एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी।अब रोहित शर्मा की अगुलवाई में भारत ने इतिहास रचा है।
चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में शतकीय ओपनिंग
- 141 – सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर (भारत) Vs न्यूजीलैंड, नैरोबी, 2000
- 128- अजहर अली और फखर जमां (पाकिस्तान) Vs भारत, द ओवल, 2017
- 105- रोहित शर्मा और शुभमन गिल (भारत) Vs न्यूजीलैंड, दुबई, 2025
भारत को छठा झटका
भारत को 48वें ओवर में 241 के स्कोर पर छठा झटका लगा। काइल जेमीसन ने हार्दिक पांड्या का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 18 रन बना सके।
भारत का 5वां विकेट गिरा, अक्षर आउट
भारत को 203 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने अक्षर पटेल को विलियम ओरुर्के के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंद में 29 रन बना सके।
भारत को चौथा झटका
भारत को 39वें ओवर में 183 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर अर्धशतक से चूक गए। वह 62 गेंद में दो चौका और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस और अक्षर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई।
भारत को तीसरा झटका
भारत को 27वें ओवर में तीसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रचिन रवींद्र ने टॉम लैथम के हाथों स्टंप कराया।
भारत को को बड़ा झटका, कोहली भी आउट
भारत को एक रन के अंतराल पर दो बड़े झटके लगे हैं। 19वें ओवर में 105 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद 20 वें ओवर में 106 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन ही बना सके।
गिल 31 रन बनाकर आउट
भारत को 19वें ओवर में 105 के स्कोर पर पहला झटका लगा। शुभमन गिल 50 गेंद में 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स ने हवा में उड़कर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका।
रोहित-गिल के बीच शतकीय साझेदारी
17वें ओवर में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी पूरी कर ली है। गिल ने सैंटनर की आखिरी बॉल पर एक रन लेकर ओपनिंग पार्टनरशिप को 100 रन तक पहुंचाया। भारत को अब 152 रन की जरूरत है।
रोहित की ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहली फिफ्टी
11वें ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने मिचेल सैंटनर की पहली बॉल पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने ICC टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहली फिफ्टी बनाई है। वहीं रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 58वां अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया को अब 187 रन की जरूरत है।
रोहित ने छक्के से टीम इंडिया का खाता खोला
भारत की पारी का आगाज हो चुका है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। हिटमैन अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले ही ओवर में शानदार छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
रोहित शर्मा ने पारी का दूसरा ओवर डाल रहे विलियम ओरूर्क की बॉल पर दो चौके लगाए। उन्होंने तीसरी और छठी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।
न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 251 रन बना सकी। आखिरी पांच ओवर में 50 रन बने, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड इस आंकड़े को छू सका। इसमें सबसे बड़ा योगदान माइकल ब्रेसवेल का रहा। उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। ब्रेसवेल ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल 63 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए।
भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला। एक विकेट मो. शमी ने लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
न्यूजीलैंड का 7वां विकेट गिरा
49वें ओवर में न्यूजीलैंड का 7वां विकेट गिरा। यहां मिचेल सैंटनर रन आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर राहुल ने कोहली के थ्रो पर रनआउट किया।
डेरिल मिचेल 63 रन बनाकर आउट
न्यूजीलैंड को 46वें ओवर में 211 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शमी ने ओवर में लगातार दो चौके खाने के बाद डेरिल मिचेल को रोहित के हाथों कैच कराया। वह 101 गेंद में तीन चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
न्यूजीलैंड को 38वें ओवर में पांचवां झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 34 रन बना सके। वरुण को मिली यह दूसरी सफलता रही। कीवियों का स्कोर 38 ओवर के बाद पांच विकेट पर 165 रन है।
न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स की फिरकी में फंसते नजर आ रहे हैं। टीम को चौथा झटका भी स्पिनर ने ही दिया। 24वें ओवर में जडेजा ने टॉम लाथम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 30 गेंद में 14 रन बना सके।
कुलदीप ने विलियम्सन को पवेलियन भेजा
13वें ओवर में कुलदीप ने अपना दूसरा विकेट लिया। ओवर की दूसरी बॉल कुलदीप ने सामने की तरफ फेंकी, फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में केन विलियम्सन कुलदीप को ही वापस कैच दे बैठे।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को 11वें वर में 69 रन के स्कोर पर दूसरा झटका। रोहित ने शानदार कप्तानी करते हुए 11वें ओवर में कुलदीप को गेंद सौंपी और उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन को दो-दो जीवनदान मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड को पहला झटका
57 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। यंग 23 गेंद में 15 रन बना सके। फिलहाल केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है।
रचिन को दो-दो जीवनदान
रचिन रवींद्र को दो-दो जीवनदान मिले। रचिन का पहला कैच सातवें ओवर में छूटा जब शमी अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं लपक सके। तब रचिन 28 रन पर थे। इसके बाद अगले ओवर में रचिन ने हवा में शॉट खेला। डीप मिड विकेट पर श्रेयस भागते हुए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। तब रचिन 29 रन पर थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।
लगातार 15 टॉस हारा भारत
भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 15वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी पांच मैचों में टॉस गंवा चुकी है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता
भारत के खिलाफ फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान सैंटनर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मैट हेनरी चोटिल होने की वजह से मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को मौका दिया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह यहां पर पिछले कुछ दिनों से हैं और पहले और बाद में दोनों बल्लेबाजी कर चुके हैं। तो उन्हें फाइनल में बाद में बल्लेबाजी करने से उन्हें कोई नुकसान नहीं है।
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमें
- 1998 – साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया।
- 2000 – न्यूजीलैंड पे भारत को 4 विकेट से हराया।
- 2002 – भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे, क्योंकि बारिश की वजह से मैच बेनतीजा रहा।
- 2004 – वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया।
- 2006 – ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया।
- 2009 – ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया।
- 2013 – भारत ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराया।
- 2017 – पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराया।
ICC टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल कप्तान कौन
भारत के सबसे सफल ICC कप्तानों की बात करें, तो जीत प्रतिशत के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ एमएस धोनी हैं, जिन्होंने भारत को तीन ICC खिताब (2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जिताए। धोनी की कप्तानी में भारत ने 69% मैच जीते थे, जबकि रोहित का जीत प्रतिशत इससे बेहतर है, लेकिन खिताब जीतने के मामले में वह धोनी से पीछे हैं।
वनडे क्रिकेट में रोहित सबसे सफल भारतीय कप्तान
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 75% है, जो किसी भी भारतीय कप्तान के लिए सबसे ज्यादा है। उन्होंने 2017 से अब तक भारत की कप्तानी करते हुए 55 वनडे खेले, जिनमें से 41 में जीत हासिल की। ICC टूर्नामेंट के वनडे फॉर्मेट की बात करें तो रोहित ने 15 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की है, जिनमें से 14 में जीत और सिर्फ 1 में हार मिली। वह हार 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में आई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी।
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक एक भी मैच नहीं हारा भारत
2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अब तक अपराजेय रहा है। ग्रुप स्टेज में टीम ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को 6-6 विकेट से हराया। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 रन से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में कप्तानी में शानदार रणनीति अपनाई।
12 साल बाद खिताब जीतने की उम्मीद
भारत ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 2017 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हार गई थी। अब 12 साल बाद टीम के पास यह खिताब जीतने का मौका है।
3 Comments