भोपालमध्य प्रदेश

MP में सर्द हवाओं के साथ हुआ 2022 का वेलकम, जानिए प्रमुख शहरों में ठंड की स्थिति

मध्यप्रदेश में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन सर्द हवाओं के साथ हुआ। प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने जश्न मनाया गया। बता दें कि ग्वालियर में पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं 13 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम लगातार बदल रहा है।

4 प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी भोपाल में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें कि शनिवार सुबह भी ठंड का असर रहा और सर्द हवाओं का दौर जारी है। वहीं ग्वालियर सबसे ज्यादा ठंड रहा। यहां पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। ग्वालियर के बाद जबलपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ग्वालियर 6.0
जबलपुर 9.8
भोपाल 12.2
इंदौर 12.3

इन जिलों में 10 डिग्री के नीचे तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। रायसेन में 7.5, उमरिया में 7.8, सिवनी 8.0, सागर में 8.1, धार में 8.2, दतिया में 8.3, पचमढ़ी में 8.5, खजुराहो-मंडला में 9.0, छिंदवाड़ा में 9.1, दमोह में 9.4, रतलाम में 9.5, गुना में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

जिले तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रायसेन 7.5
उमरिया 7.8
सिवनी 8.0
सागर 8.1
धार 8.2
दतिया 8.3
पचमढ़ी 8.5
खजुराहो 9.0
मंडला 9.0
छिंदवाड़ा 9.1
दमोह 9.4
रतलाम 9.5
गुना 9.8

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में 4 जनवरी को तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर सकता है। बता दें कि इससे 5 जनवरी से प्रदेश में कुछ जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस सिस्टम का असर 2-3 दिन तक रह सकता है। इस दौरान मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button