राष्ट्रीय

पंजाब में किसानों पर लाठीचार्ज : 6 किसान घायल, कपास के मुआवजे की मांग को लेकर नायब तहसीलदार बनाया था बंधक

पंजाब में किसानों के बल पर बनी आम आदमी पार्टी की सरकार। भगवंत मान सरकार में पहली बार किसानों पर लाठीचार्ज हुआ है। इसमें 6 किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि किसान कपास की फसल के मुआवजे की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) की अगुआई में किसानों ने लंबी के नायब तहसीलदार समेत पटवारियों को बंधक बना लिया था। इसी को लेकर पुलिस ने देर रात 12 बजे किसानों पर लाठीचार्ज कर उन्हें छुड़ाया।

ये भी पढ़ें: आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, दिल्ली में पेट्रोल का शतक पूरा; जानें नए रेट्स

किसानों ने लगाया पक्षपात का आरोप

जानकारी के मुताबिक, किसानों का आरोप है कि गुलाबी सुंडी से तबाह हुई कपास की फसल के मुआवजे के मामले में मुक्तसर जिले को नजरअंदाज किया गया है। बता दें मुक्तसर जिले में अधिकतर कपास की खेती लंबी ब्लॉक में ही होती है। गिरदावरी में लंबी ब्लॉक के केवल 6 गांवों को ही शामिल किया गया और उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। अन्य करीब 30 गांवों को गिरदावरी में शामिल ही नहीं किया। पुलिस ने बंधक नायब तहसीलदार व किसानों को तो छुड़ा लिया, लेकिन किसानों का धरना अभी भी जारी है।

लाठीचार्ज में ये किसान हुए घायल

पुलिस के लाठीचार्ज में 6 किसान घायल हो गए। जिनको पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। इन घायलों में किसानों में हरपाल सिंह किल्लियांवाली, निशान सिंह कख्खांवाली, जगदीप सिंह खुड्डियां, दविंदर सिंह मानावाला, एमपी सिंह भुल्लरवाला, गुरलाभ सिंह कख्खांवाली, काला सिंह खुन्नण खुर्द आदि शामिल हैं।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर राजस्व अधिकारी

नायब तहसीलदार अरजिंदर सिंह और स्टॉफ के बाहर आने के बाद अब पूरे प्रदेश के तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं। तहसीलदार व पटवारियों ने चेतावनी दी कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक कि सरकार उन दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करती जिन्होंने सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाया है।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra : 2 साल बाद 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा; जानिए कितने दिन चलेगी यात्रा

पटवारियों ने कर दिया था हाईवे जाम

इधर, किसानों द्वारा से बंधक बनाए गए पटवारियों ने देर रात बाहर आने के बाद नेशनल हाईवे पर धरना देकर प्रदर्शन किया। अब बंधक बनाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिले के सभी एसडीएम व तहसील दफ्तरों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button