ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Congress : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर लगाई रोक, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। पार्टी आला कमान के इस निर्णय को प्रदेश की कांग्रेस की राजनीति में व्याप्त गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि 13 फरवरी को 14 जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया था, लेकिन कुछ को लेकर शिकायत सभी नियुक्तियों को रोकने का निर्णय लिया गया।

14 जिलाध्यक्ष किए थे नियुक्त

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित जाति के बाद अल्पसंख्यक मोर्चे की नियुक्ति पर विवाद हो गया है। कार्यकारिणी में 37 पदाधिकारी और 14 जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। प्रदेश कांग्रेस के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट में नेताओं के बीच उभरे विवाद को देखते हुए पूर्व में घोषित कार्यकारिणी पर रोक लगा दी गई है।

एआईसीसी ने जारी किया आदेश

प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम ने बताया कि केंद्रीय संगठन ने 13 फरवरी को जो नियुक्तियां की थीं, उन पर रोक लगा दी है। कुछ नियुक्तियों को लेकर शिकायतें मिली थीं। कुछ नियुक्तयां प्रदेश इकाई की जानकारी के बिना की गई थी। नियुक्तियों को लेकर मचे विवाद के बाद एआईसीसी (AICC) के मायनॉरिटी डिपार्टमेंट ने नया आदेश जारी किया है। आदेश में 13 फरवरी को जारी हुई नियुक्तियों पर रोक लगा दी।

चर्चा के बाद घोषित होगी कार्यकारिणी

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद जल्द ही कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। बता दें कि इसके पहले विवाद होने पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और शिकायत के आधार पर खंडवा शहर व ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष की नियुक्ति पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button