अंतर्राष्ट्रीय

Russia-Ukraine War 8th Day : रूस ने कीव के सेंट्रल रेलवे स्टेशन को उड़ाया, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- हार कर ही जाएगा दुश्मन

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार आठवें दिन भी जारी है। दोनों के बीच जंग अब खतरनाक मोड़ पर आ पहुंची है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन से रूसी सेना की वापसी का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच दोनों देशों के बीच आज दूसरे दौर की बातचीत भी होनी है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- हार कर ही जाएगा दुश्मन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की जनता के नाम संदेश दिया है। कहा गया है कि सभी घुसपैठियों को समझना चाहिए उनको यहां कुछ नहीं मिलेगा। किसी को जीत हासिल नहीं होगी। चाहे वे ज्यादा उपकरणों और लोगों के साथ आ जाएं, इससे कुछ नहीं बदलेगा। वे हर जगह हारेंगे।

एक और शहर पर रूसी सेना का कब्जा

रूसी सेना ने दावा किया है कि, यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर उनका कब्जा हो गया है। रूस के बाद खेर्सोन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने पुष्टि की है कि रूसी सैनिक पोर्ट सिटी पर कब्जा कर चुके हैं।

यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी

यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है।

एक रेलवे स्टेशन को मिसाइल से उड़ाया

जानकारी के अनुसार रूस ने अब यूक्रेन की सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कीव स्थित सेंट्रल रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ा दिया है। यह हमला उस वक्त किया गया है, जब स्टेशन से लोग रेस्क्यू किए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : रूस ने दी न्यूक्लियर अटैक की चेतावनी, विदेश मंत्री बोले- महाविनाशकारी होगा तीसरा विश्व युद्ध

यूक्रेन में बांग्लादेशी जहाज पर रूस ने किया मिसाइल से अटैक

यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक एक बांग्लादेशी जहाज पर भी रूस ने मिसाइल से अटैक कर दिया है। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई।

ये भी पढ़ें- बुखारेस्ट में फंसे छात्रों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया, वहीं यूक्रेन में पायलट ने यूं बढ़ाया भारतीयों का जोश; देखें Video

संबंधित खबरें...

Back to top button