
भोपाल। मध्य प्रदेश की 99 नगर पालिका में से 28 नगर पालिकाएं ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। नगरीय निकायों में चुनावों के लिए नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का रिजर्वेशन भोपाल के रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा। ये पहले की तरह यथावत रहेगा। वहीं प्रदेश में 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद हैं।
SC के लिए 15 सीटें आरक्षित, इनमें 8 महिलाओं के लिए
अनुसूचित जाति (अजा) के लिए सबसे पहले आरक्षण की शुरुआत हुई है। इसके लिए 15 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 8 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें मकरोनिया बुजुर्ग सागर, खुरई सागर (महिला), दमुआ (महिला), डबरा, गोहद (महिला), सारणी, आमला, चंदेरी, बीना इटावा (महिला), लहार (महिला), गोटेगांव (महिला), महाराजपुर, नागदा (महिला), भिंड (महिला)।
ST के लिए 6 सीटें आरक्षित, इनमें 3 महिला के लिए
एसटी के लिए 6 सीटें आरक्षित की गई है, इसमें से 3 सीटें महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। जिनमें मलाजखंड, झाबुआ, अलीराजपुर (महिला), पाली, बड़वानी (महिला), बिजूरी (महिला)।
ओबीसी के लिए 28 सीटें आरक्षित
सबलगढ़, धार, आष्टा, रायसेन, सिरोंज, होशंगाबाद, शहडोल, छतरपुर, पनागर, शयोपुर, राघोगढ़, मनावर, सनावद, नेपानगर, खाचरोद, शुजालपुर, जावरा, मंदसौर, इटारसी, हरदा, ब्यावरा, रहली, दमोह, मैहर, पांढुर्ना, जुन्नारदेव, सिवनी, मंडला हैं।
इनमें महिला ओबीसी आरक्षित सीटें :- धार, आष्टा, रायसेन, होशंगाबाद, छतरपुर, श्योपुर, सनावद नेपानगर, शुजालपुर, जावरा, मंदसौर, हरदा, ब्यावरा, मैहर हैं।
महिलाओं के लिए अनारक्षित होंगे 25 पद
50 सीटों का रिजर्वेशन अनारक्षित के लिए हुआ है। इनमें से 25 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। बैतूल, विदिशा, राजगढ़, पिपरिया, गढ़ाकोटा, पन्ना, खरगोन, बालाघाट, नैनपुर, धनपुरी, महिदपुर, शिवपुरी, बैरसिया, मुलताई, देवरी, दतिया, गुना, बारासिवनी, चौरई, सौसर, अमरवाड़ा, करेली, नीमच, अंबा एवं मंडीदीप सीटें महिला के लिए अनारक्षित किए गए।