ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

VIDEO : भोपाल में आज नहीं चलेंगी रेड बस, ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर, BRTS रोड पर किया चक्काजाम; यात्रियों को हो रही परेशानी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही रेड बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने हड़ताल शुरू कर दी है। शहर में बस सेवाएं न होने के कारण सुबह से ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी कई मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सड़कों पर मोर्चा खोल दिया है।

डिपो पर किया हंगामा

इधर, अपनी मांग को लेकर रेड बस कर्मचारियों ने बैरागढ़ और बागसेवनिया डिपो पर जमकर हंगामा किया है। वे बाग सेवनिया से कलेक्ट्रेट की तरफ पैदल ही चल दिए और बसें डिपो में खड़ी कर दीं। इतना ही नहीं अपने आंदोलन को प्रदर्शित करने के लिए BRTS रोड पर चक्काजाम भी किया। पूरे शहर में आंदोलन का असर देखा जा सकता है।

इस बात से हैं नाराज

बता दें सिटी संचालक सैलरी में कटौती और पीएफ जमा न होने पर नाराज है। ये कर्मचारी एजेंसी ‘मां एसोसिएट्स’ से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि वे ओवरटाइम ड्यूटी से परेशान हैं। BCCL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के अनुसार, कुल 368 में से ‘मां एसोसिएट्स’ की 49 बस चलती हैं, जो अभी बंद है। फिलहाल, अन्य बसों का संचालन जारी है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button