इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में इंदौर मंडी बोर्ड के डायरेक्टर हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

हेमंत नागले, इंदौर। उज्जैन के हरी फाटक ब्रिज पर सोमवार दोपहर तेज गति से आ रही दो कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहगीर हादसा देखकर रुक गए और चालकों को बाहर निकाला गया। हादसे में इंदौर मंडी बोर्ड के डायरेक्टर और पूर्व नगर निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान घायल हुए हैं। घायल को तुरंत नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई सरकारी अधिकारी उज्जैन पहुंचे हैं और मंडी बोर्ड के डायरेक्टर महेंद्र सिंह चौहान की हालत स्थिर बताई जा रही है। महेंद्र सिंह चौहान के चेहरे पर चोट के निशान लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिन्हें भी मामूली चोट लगी है। घटना के सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/psamachar1/status/1653010389066448896

संबंधित खबरें...

Back to top button