ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

तीन दिवसीय विंध्य क्षेत्र के दौरे पर दिग्विजय सिंह, संगठन की मजबूती को लेकर करेंगे मंथन

भोपाल। राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश की विधानसभाओं में सघन दौरे कर रहे हैं। पहले चरण में उन्होंने भोपाल जिले की बैरसिया व गोविंदपुरा, सीहोर जिले की बुधनी व हरदा जिले की टिमरनी आदि विधानसभा क्षेत्रों के मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के अलग अलग गुटों के नेताओं से मिलेंगे और सभी प्रकोष्ठों की बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले यह पार्टी की जड़ों को मजबूत करने की कवायद है।

रामपुर बघेलान में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

दिग्विजय सिंह दूसरे चरण की शुरुआत विंध्य क्षेत्र से कर रहे हैं, जहां वह 10 मार्च को सतना जिले के रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मंडलम व सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 11 मार्च को पूर्व विधायक स्वर्गीय सुंदरलाल तिवारी जी की पुण्यतिथि में रीवा में आयोजित विशाल जन अधिकार सभा में शामिल होंगे। उसके बाद वह रीवा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के मंडलम सेक्टर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को 24 घंटे झूठ बोलने वाला दल बताया, दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात

12 मार्च को रीवा जाएंगे दिग्विजय

दिग्विजय सिंह विंध्य क्षेत्र के दौरे के तीसरे दिन 12 मार्च को रीवा जिले की मनगवां और त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के मंडलम सेक्टर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। यहां वह तीनों दिन के दौरे के दौरान जिले के युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ हर विधानसभा क्षेत्र में पृथक से एक बैठक करेंगे। जिसमें वह अपनी बात रखने के लिए कार्यकर्ताओं को खुला मंच प्रदान करेंगे। दिग्विजय सिंह की कार्यकर्ताओं को सुनने-समझने की यह अनोखी पहल है, जो कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच समन्वय का काम करेगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button