अन्यमनोरंजन

Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022, 31 फाइनलिस्ट को मात देकर हासिल किया ताज

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम कर लिया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुए फेमिना मिस इंडिया कॉम्पटीशन के ग्रैंड फिनाले में 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद सिनी ने ये खिताब अपने नाम किया। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।

कौन हैं सिनी शेट्टी

21 साल की सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में ही हुआ है। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री हासिल की है। फिलहाल मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी Chartered Financial Analyst (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। उन्होंने चार साल की उम्र में नृत्य करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था।

सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम किया।

मिस इंडिया 2022 में सेलेब्स का जलवा

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। इस इवेंट में गोल्डन कलर के डीप नेक ट्रांस पेरेंट गाउन मलाइका कमाल की लगीं। वहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी सिल्वर कलर के गिल्टरी गाउन में नजर आईं। ब्लैक एंड व्हाइट कलर के बैल बॉटम स्टाइल आउटफिट में कृति सेनन का लुक भी काफी एलीगेंट लग रहा था।

बतौर जज शामिल हुए ये सेलेब्स

साल 2022 की मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में छह सेलेब्स थे। जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्मामक डावर बतौर जज शामिल हुए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस का खुलासा: वन नाइट स्टैंड के बाद प्रेग्नेंट हो गई थीं Kubbra Sait, करवाना पड़ा अबॉर्शन; बोलीं- होश में नहीं थी…

संबंधित खबरें...

Back to top button